फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बीएसएफ ने नेपाली युवती को भारत-नेपाल बॉर्डर में पकड़ा, साथी फरार

Thu, 01 Aug 2019 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुनुवां (सिद्धार्थनगर)
विज्ञापन
बॉर्डर पर पकड़ी गई नेपाली युवती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सीमा पर बुधवार को सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी खुनुवां के जवानों ने नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले जाई जा रही एक नेपाली युवती को सीमा पर पकड़ लिया, जबकि उसे ले जाने वाला साथी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


एएसआई महेश्वर प्रसाद, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, वलविदंर सिंह बॉडर पोस्ट पर तैनात थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक और युवती नेपाल से भारत की सीमा की तरफ आ रहे हैं। चेक पोस्ट पर तैनात जवान सतर्क हो गए। इसी बीच एक युवती पीठ पर बैग लिए आती दिखाई पड़ी। संदेह पर जवानों ने उसे रोका और पूछताछ की तो वह जवानों को गुमराह करने लगी। जवानों ने कैंप इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलवीर शूर को सूचित कर बुलाया।

शोहरतगढ़ स्थित एनजीओ के निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और नेपाल के मर्यादपुर स्थित एनजीओ की सुनीता केसी को बुलाया गया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो तो युवती ने अपना नाम सविता अधिकारी (बदला हुआ नाम) निवासी सियारी गांव पालिका वार्ड नंबर पांच दयानगर थाना बैदौली जिला रूपनदेही बताया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने कहा कि वह बरगदवा वार्ड नंबर 2 थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल निवासी प्रवीन अग्रहरि के साथ मुंबई जा रही थी। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्क्यू की गई युवती को नेपाल के मर्यादपुर स्थित पुलिस चौकी को सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें