फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवल्स ने उजाला क्रिकेट क्लब को 188 रनों से हराया

Fri, 17 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को नवल्स क्रिकेट एकेडमी ने उजाला क्रिकेट क्लब पर 188 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं एक अन्य मुकाबले में टीडीएस ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी को 32 रनों से हराया।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में गुरुवार को पहला मुकाबला नवल्स क्रिकेट एकेडमी और उजाला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नवल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 224 रन बनाए। नरेंद्र आर्य ने 72 रन, जबकि आशुतोष पासवान ने 56 और अनु ने 20 रनों का योगदान दिया। उजाला क्रिकेट क्लब के अविनाश ने चार विकेट, फिरोज ने तीन विकेट तथा संदेश ने एक विकेट लिए। जवाब में उजाला क्रिकेट क्लब की टीम 15.4 ओवरों में 36 रनों में ही सिमट गई। नवल्स एकेडमी से मोहम्मद ने चार, राहुल ने तीन, नरेंद्र आर्य ने दो और संजीव ने 1 विकेट झटके।

उधर, नवल्स एकेडमी में टीडीएस और रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच दिन का दूसरा मैच खेला गया। टीडीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद सैफ ने 21, अमित सिंह ने 15 और आकाश सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया। रॉयल एके डमी की ओर से अमित ने 4, दिलीप आर्य ने 2 विकेट लिए। जवाब में रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.4 ओवरों में 91 रन पर आलआउट हो गई। दिलीप और सत्यम ने 19-19 रन बनाए। अमित ने 12 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में अमित ने 6 विकेट चटकाए। दिलीप ने 2 और आकाश व दीपक ने 1-1 विकेट गिराया। 
विज्ञापन


एनएस तोमर क्रिकेट टूर्नामेंट 19 से 
स्टार चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में एनएस तोमर मेमोरियल अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19 मार्च से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड और सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सुबह नौ बजे से किया गया है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी। यह जानकारी प्रेसवार्ता में स्टार चैरिटेबिल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ विजाहत करीम और पूर्व रणजी खिलाड़ी एखलाक एहमद ने दी। उन्होंने 20-20 ओवरों के होने वाले लीग मैच के लिए टीमों को दो पूलों में रखा जाएगा। प्रत्येक पूल से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव नसीमुर्रहमान तथा सह आयोजन सचिव पंकज शुक्ला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें