फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एक महीने से नहीं फहरा सौ फीट ऊंचा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में एक महीने से नहीं फहरा झंडा
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय झंडा एक महीने से नहीं फहरा है। फटने के बाद झंडा को उतरा गया लेकिन नए की व्यवस्था नहीं हो पाई। 15 अगस्त नजदीक है, ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर असमंजस है। झंडे को जेसीआई मिड टाउन ने लगवाया था। अब झंडा लगवाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व जेसीआई मिड टाउन में पत्राचार शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय गांधी आश्रम का छोटा झंडा लगवाने की तैयारी में है। दो से तीन दिनों में इस पर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

सौ फीट ऊंचे झंडे को 19 जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फहराया था। इस झंडे के पास ही हाईमास्ट भी लगा है ताकि रात में भी इसकी चमक बरकरार रहे। 30 फीट लंबा व 20 फीट चौड़ा यह झंडा पैराशूट के कपड़े से तैयार हुआ है। हालांकि झंडा लगने के बाद यह तीन बार फट चुका है। जेसीआई ने तीन झंडे विश्वविद्यालय को सौंपे थे जिसमें एक फहराया गया और दो अतिरिक्त रखे गए। फटने के बाद अतिरिक्त झंडा भी फहरा दिया गया। करीब एक महीने पूर्व झंडा फट गया तो विवि ने जेसीआई मिड टाउन से संपर्क किया। इसके बाद भी जवाब नहीं आने पर विवि ने पत्र लिखकर पूछा कि राष्ट्रीय ध्वज फट गया है, क्या आप लगवाने में समर्थ हैं? जेसीआई ने जवाब में पूर्व में हुए करार का हवाला दिया, जिसमें तय हुआ था कि एक झंडा फहराने के साथ दो झंडा अतिरिक्त देना है, देखभाल विश्वविद्यालय करेगा। विश्वविद्यालय इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। 15 अगस्त भी करीब है। इसे देखते हुए दो से तीन दिनों में निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें