फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदानगर गोलीकांड: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने हाइवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर गोलीकांड: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने हाइवे किया जाम
विज्ञापन

खोराबार(गोरखपुर)। कैंट इलाके के नंदानगर क्रॉसिंग पर रविवार की रात दो भाइयों पर फायरिंग कर हमले से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सोमवार की सुबह गोरखपुर-कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, एएसपी रोहन बोत्रे मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर एक घंटे बाद करीब 11 बजे जाम खत्म कराया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
रविवार की रात 7.30 बजे एयरफोर्स कर्मचारी रामजीत के बेटे राहुल यादव और रोहित यादव पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मनबढ़ों ने सात राउंड गोलियां चलाई जिसमें एक गोली राहुल के पेट में लगी। वहीं दूसरे भाई रोहित को मनबढ़ों ने ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया था। दोनों भाइयों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

हाईवे जाम करने वालों पर भी केस
एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने कहा कि गोली चलाने वाले मनबढ़ों की तलाश की जा रही है। वहीं जिन लोगों ने सड़क जाम की है उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सड़क जाम हो जाने से मरीजों के साथ आने-जाने वालों को परेशानी होती है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। इसलिए न तो जाम लगाने और न गोली मारने के मामले में केस दर्ज हुआ है। उम्मीद है कि राहुल के पिता के लखनऊ से लौटने के बाद उनकी तहरीर पर केस दर्ज होगा।
तीन आरोपियों की हुई पहचान
हालांकि अभी तक परिजनों ने कोई किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस ने अपनी जांच में दरगहिया निवासी तीन युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के बताने के आधार पर पहचान की गई है। परंतु जबतक तहरीर नहीं मिलती पुलिस कुछ भी कंफर्म नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक बार तहरीर मिल जाए तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से महज सौ कदम दूर गोलीबारी से था आक्रोश
जाम लगाए लोगों ने अधिकारियों से एयरफोर्स चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर ही सात राउंड फायरिंग से सवाल उठाए हैं। लोगों में आक्रोश इस बात का ज्यादा है कि जब चौकी के पास ही फायरिंग कर गोली मार दी जा रही है तो व्यापारी कैसे सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें