फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में फाइल गुम होने का मामला हुआ गर्म 

Wed, 15 Jun 2016 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर न‌िगम
विज्ञापन
नगर निगम में छह महीने से गुम एक फाइल का मामला गर्म हो गया है। पार्षद जितेंद्र सैनी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने मामले की जांच अधिशासी अभियंता सीबी पटेल को सौंपी है। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि अगर फाइल नहीं मिलती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 56 के पार्षद जितेंद्र सैनी ने बुधवार को नगर आयुक्त से बताया कि वार्ड नंबर 64 और वार्ड नंबर 67 के बीच चौरहिया गोला से नखास तक सड़क के निर्माण के लिए फाइल तैयार की गई थी।  उन्होंने बताया कि मोहर्रम के वक्त इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को बहुत कठिनाई होती है। इसकी को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण किया जाना है। छह महीने से फाइल नगर निगम से गायब है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह सभी से शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक फाइल का कोई पता नहीं चल सका है।

पार्षद से शिकायत सुनने के बाद नगर आयुक्त बीएन सिंह ने अधिशासी अभियंता सीबी पटेल को निर्देश दिया कि तत्काल फाइल को खोजा जाए, अगर फाइल नहीं मिली तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें