फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मंजिला होगा नगर निगम का नया सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात मंजिला होगा नगर निगम का नया भवन
विज्ञापन

गोरखपुर। दो साल में नगर निगम का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। शासन ने इस नई बिल्डिंग के लिए करीब 23.45 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। कुल 90 हजार वर्ग फीट में बनने वाला भवन सात मंजिला होगा। इसमें तीन मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग होगी।
लंबे अरसे से नगर निगम क्षेत्र के विस्तार की कवायद चल रही है। वार्डों की संख्या भी बढ़कर तकरीबन 100 होने वाली है। ऐसे में नए भवन की जरूरत को देखते हुए छह साल पहले 2013 में नगर निगम कार्यकारिणी एवं बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दी थी। नगर निगम स्टोर की जमीन पर इसके निर्माण का निर्णय लिया गया है। करीब छह साल से मामला लंबित होने की वजह से मेयर सीताराम जायसवाल ने प्रमुख सचिव, नगर विकास मनोज सिंह के सामने इसे मामले को रखा, जिसपर उन्होंने सहमति दे दी थी।
विज्ञापन

वर्तमान भवन का होगा संरक्षण
नगर निगम की वर्तमान बिल्डिंग के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए उसे संरक्षण के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा। निगम के कैंपस में स्थित तालाब में लाइट एंड साउंड शो शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड तीन मंजिला पार्किंग में रखी जा सकती हैं करीब 240 गाड़ियां
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि नई बिल्डिंग में सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। बताया कि नगर निगम का प्रस्तावित भवन सात मंजिला होगा, जिसमें तीन मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। हरेक मंजिल में करीब 70 से 80 गाड़ियां रखीं जा सकेंगी। वहीं सदन बालकनीनुमा बनाई जाएगी। जिसमें नीचे पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के बैठने की जगह होगी। ऊपरी मंजिल पर दर्शक दीर्घा के अलावा पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें बनाई जाएंगी, जिसे नगर निगम किराए पर देगा।
शासन से नगर निगम के नए भवन के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। कोशिश रहेगी एक से सवा साल में यह तैयार हो जाए।
अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें