वनटांगियां महिलाओं ने रैंप वॉक कर दिया स्वेदशी का संदेश
गोरखपुर। लायंस क्लब एवं वाईसीआई एंटरटेंमेंट की ओर से इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, कुस्मही बाजार में पूर्वी महोत्सव का आयोजन किया गया। वनटांगियां गांव की महिलाओं ने रैम्प वॉक किया। इस दौरान महिलाओं ने स्वदेशी वस्त्र धारण कर स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महोत्सव में शहर के शिक्षा, चिकित्सा व सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. अजीज अहमद, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. आसिफ शकील, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. आईवी विश्वकर्मा, सागर, आयशा, आभास, राम नरेश चौधरी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता रहे। इस अवसर पर एसपी पांडेय, राकेश जायसवाल, हरिओम पांडेय, रणविजय प्रताप सिंह, संतोष, राकेश यादव, सोनिका सिंह, गीता पांडेय, कामना पांडेय, भावना त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राजेश जायसवाल, सदानंद वर्मा, संदीप पांडेय, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।