फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे, यूनिवर्सिटी से भी मांगा गया प्लान 

Tue, 30 Aug 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर न‌िगम
विज्ञापन
विजन डॉक्यूमेंट का प्रस्ताव तैयार करने के लिए नगर निगम की तरफ से तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है। नगर निगम की तरफ से पूर्वोत्तर रेलवे और यूनिवर्सिटी से आगे दस सालों में क्या होना चाहिए इस बारे में जानकारी मांगी है। मंगलवार को एनएचआई ने अपनी आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी नगर आयुक्त बीएन सिंह को दी।
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट के लिए नगर निगम को एक प्रस्ताव तैयार करना है। इसमें शहर को सुंदर, जाम समेत अन्य समस्याओं मुक्त बनाने का खाका खींचा जाना है। इसके लिए पूर्व में डीएम की तरफ से गठित 18 जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर ने प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर उनका भी प्रस्ताव मांगा था।

वहां से प्रस्ताव मिलने के बाद अब नगर निगम पूर्वोत्तर रेलवे की आगामी उन योजनाओं जिन पर काम होना है की जानकारी मांगी है। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन और डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन को सेटलाइट रेलवे स्टेशन बनाने की जानकारी रेलवे की तरफ से दी गई है। इसके साथ ही आने वाले दस सालों में होने वाले अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई है। उधर, एनएचआई ने कालेसर से जंगल कौड़िया तक बनने वाले फोरलेन की जानकारी पूरे विस्तार से मंगलवार को नगर आयुक्त को दी। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से भी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है।  पूर्व मेयर से भी ली जाएगी राय  विजन डॉक्यूमेंट में नगर निगम पूर्व मेयरों से भी जानकारी लेगा। इस संबंध में सभी पूर्व के मेयरों से संपर्क कर शहर के विकास के लिए उनकी नजर में क्या हो सकता है इस पर जानकारी जुटाई जा रही है। सभी जानकारी के साथ फोटो ग्राफ भी एकत्र किए जा रहे हैं। जिससे प्रस्ताव जो तैयार हो उसमें किसी तरह की कमी न हो। 
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आगामी योजना और उनकी फोटोग्राफ को एकत्र किया जा रहा है। जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार हो इसके लिए काम चल रहा है। 
विज्ञापन

- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें