फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हेल्थ पर कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह करेंगी

Tue, 30 Aug 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एडी हेल्थ पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला थाने में तहरीर देने वाली वरिष्ठ सहायक अंजू सिंह ने अब प्रमुख सचिव, महिला आयोग को पत्र लिखा है। महिला थाने में दी गई तहरीर पर अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पत्र में लिखा है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह नौकरी छोड़ देंगी या आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार को वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत अंजू सिंह ने एडी हेल्थ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसे लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था और उन्होंने महिला थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आए दिन एडी हेल्थ उनका मानसिक उत्पीड़न करते हैं। एक सरकारी पत्र एडी हेल्थ ने भेजने को कहा था जिसे दो बार भेजने के बाद भी इस बात को लेकर वह परेशान कर रहे हैं।

शिकायत के बाद महिला थानेदार ने एडी हेल्थ समेत अन्य कर्मचारियों का बयान भी दर्ज किया था मगर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने प्रमुख सचिव, महिला आयोग को पत्र भेजा है। इसके जरिए उन्होंने साफ कह दिया है कि इस माहौल में काम कर पाना संभव नहीं है और जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें