फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने किया स्टोर का निरीक्षण 

Fri, 06 May 2016 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर निगम के स्टोर रूम के बाहर जमा पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम के महेवा स्थित स्टोर में नाले का पानी घुसने की जानकारी के बाद गुरुवार देर शाम नगर आयुक्त बीएन सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टोर का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के निर्देश के बावजूद नाले की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया कि तत्काल नाला साफ नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद शुक्रवार सुबह नाल की सफाई कराई गई।
विज्ञापन


नगर निगम का ट्रांसपोर्टनगर महेवा में स्टोर है। गुरुवार की सुबह नाला ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी स्टोर में घुस गया। नगर आयुक्त बीएन सिंह को स्टोर में पानी घुसने की जानकारी होते ही मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रबीश चंद्र ने सफाई निरीक्षकों को नाला साफ करने का निर्देश दिया।

निर्देश के बावजूद नाला साफ नहीं हुआ था। देर शाम स्टोर का निरीक्षण करने नगर आयुक्त बीएन सिंह पहुंच गए। निर्देश के बावजूद नाला साफ नहीं होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें