फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में आरएसएस कार्यकर्ता समेत दो युवकों की हत्या

Tue, 12 Mar 2019 09:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में क्षेत्र के बंधूछपरा गांव के दो युवकों की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह मठिया गांव के पास बंडी गंडक नहर की पटरी पर एक युवक की सिर विहीन लाश मिली। जबकि गायब सिर ढूंढने के दौरान दूसरे युवक की लाश गोताखोरों को नहर के अंदर मिली। सूचना के बाद डाग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम के साथ एसपी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में सात लोगों पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में ले ली है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


मंलवार की सुबह क्षेत्र के मठिया गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की दायी पटरी पर सिर विहीन खून से लथफथ युवक की लाश कुछ लोगो ने देख कर शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सिर को बेरहमी से काटकर गायब कर दिया गया था। बाए हाथ का पंजा काटा गया था और अंगुली जमीन पर पड़ी था। जगह जगह खून फैला था। कुछ दूरी पर बिना नंबर की बाइक पड़ी थी। 

मौके पर हवाई चप्पल, सिगरेट का पैकेट, काला टोपी,लैला ब्रांड शराब का रैपर भी पड़ा था। खून की लकीर नहर के अंदर तक गई थी। अंदाजा लग रहा था कि हत्यारों ने सिर को नहर में फेंका होगा । युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय राजकुमार मद्धेशिया पुत्र चंद्रिका निवासी बंधूछपरा के रूप में हुई। राजकुमार खड्डा वार्ड नंबर एक में चाय नास्ते की दुकान चलाता था और आरएसएस का कार्यकर्ता भी था। नहर में गोताखोरों के सिर ढूंढने के दौरान दूसरी लाश मिली। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसके पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से उसकी पहचान बंधूछपरा गांव के ही निवासी 20 वर्षीय टुनटुन उर्फ इस्माईल के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि राजकुमार का गायब सिर नहीं मिला। घटना के बाद दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और शवों के शिनाख्त की पुष्टि की। सूचना के बाद मौके पर डाग स्क्वायड टीम और फोरेसिंक की टीम पहुंच कर जांच पड़ताल की। बाद में एसपी राजीव नारायण मिश्र भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित पिता चंद्रिका ने बताया कि सोमवार को बेटा राजकुमार एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटा था,फिर शाम छह बजे अकेले खड्डा जाने की बात कर घर से निकला था और सुबह हत्या की खबर मिली। जमीन संबंधी विवाद में बेटे राजकुमार की हत्या किए जाने की बात बताई। 

जबकि दूसरे युवक के पिता मजनू ने बताया कि बेटा कोहरगड्डी गांव में स्थापित आरओ प्लांट में पानी सप्लाई करने का काम करता था। सोमवार की शाम को कोहरगड्डी जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम उसका मोबाइल बंद हो गया था। मृतक राजकुमार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया । चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जमीन और मकान संबंधी विवाद में हत्या होने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमेंं लगा दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें