गोरखपुर में खोराबार झंगहा के लक्ष्मीपुर गांव में शौचालय के गड्ढा खोदने के विवाद में दो साल की मासूम बच्ची की जमीन पर पटकर हत्या कर दी गई। बुधवार को मौत के बाद घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मीपुर गांव मे शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर मंगलवार को रामकरन एवं अमेरिका के घर की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों की घर महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी। इसी दौरान रामकरन के घर के दो वर्षीय बच्ची आराध्या को एक महिला ने जमीन पर पटक दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई।
शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया लेकिन आराध्या को लेकर घरवाले इलाज को नहीं गए बल्कि घर पर ही इलाज कराने लगे। बुधवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी मौत हो गई। रामकरन पक्ष के लोगों ने अमेरिका की बेटी उर्मिला पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।