फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला
विज्ञापन

सिकरीगंज(गोरखपुर)। इलाके के भेउसा उर्फ बनकटा गांव में शनिवार को दोपहर खेत में युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भेउसा उर्फ बनकटा गांव में राजेश सिंह के धान की खेत में गांव के लोगों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। शरीर पर चोट के निशान हैं। वह नीले रंग की जिंस तथा लाल नीला पट्टी का टीशर्ट पहना हुआ है। गांव के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। देखने से शव दो दिन पुराना लग रहा है। सिकरीगंज के थानेदार ने बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें