फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज, पति के साथ सास-ससुर हिरासत में लिए गए

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। इलाके के हरैया गांव में दहेज के लिए मां और उसकी दो बेटियों की हत्या का मामला सामने आया है। गगहा पुलिस मृत महिला के पति, ससुर और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में दहेज के लिए प्रताड़ित करना, दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों का कहना है कि महिला ने खुद आग लगाकर बेटियों के साथ जान दी है। फंसाने के लिए महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना में हरैया गांव निवासी सीमा (32) पत्नी जयप्रकाश उर्फ बब्लू, छोटी बेटी शिवन्या (3) और शिखा (5) मौत का शिकार हुईं हैं। जयप्रकाश बब्लू चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ब्रह्मपुर विकास खंड में सफाई कर्मी है। जयप्रकाश की शादी 2013 में क्षेत्र के भेड़ी गांव निवासी सीमा से हुई थी। सीमा के पिता रूपनारायण के अनुसार शादी के बाद से दहेज के लिए सीमा का उत्पीड़न शुरू हो गया था। पति जय प्रकाश, ससुर विभूति और सास गिरिजा देवी अक्सर मारपीट करते थे। इसकी जानकारी सीमा ने कई बार मायके वालों को दी थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ही सीमा को उसकी दो बेटियों के साथ घर के एक कमरे में बंद करके आग से जलाकर मार दिया गया। आग लगने के बाद सब धू-धू करके जलने लगे तो चीख-पुकार मची। जब तक लोग उस कमरे तक पहुंचे सीमा और उसकी छोटी बेटी शिवन्या ने दम तोड़ दिया था। बड़ी बेटी शिखा झुलसकर तड़प रही थी। आनन-फानन में उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शिखा की भी मौत हो गई। बाद में सीमा के पिता रूपनारायण ने तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा कराया। मृत सीमा का पति जयप्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़ा है। दो भाई दिल्ली रहकर मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा भाई आईटीआई कर रहा है। पिता विभूति बटाई पर खेती करते हैं।
कोट
मृत सीमा के पिता ने दहेज हत्या की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज करके सीमा के पति जयप्रकाश, ससुर विभूति और सास गिरिजा देवी को को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू सिंह, थानाध्यक्ष गगहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें