फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शव को घर के सामने छोड़ गई थी महिला, दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस

Mon, 09 Dec 2019 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारपीट में घायल गोरखनाथ के राजेंद्रनगर निवासी सतीश शुक्ला (24) की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को उनके पिता शिवकुमार की तहरीर पर पीपीगंज के अकटहवा निवासी अंजली साहनी के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


चिलुआताल के कूड़वा निवासी शिवकुमार परिवार के साथ गोरखनाथ के राजेंद्रनगर में मकान बनवाकर रहते हैं। कैंट पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके बेटे सतीश की दोस्ती पीपीगंज के अकटहवा निवासी अंजली से थी। आरोप है कि 24 नवंबर की रात 9 बजे अंजली ने उनके बेटे को फोनकर अपने भाई के मोहद्दीपुर स्थित किराए के कमरे पर बुलाया। वहां किसी बात पर महिला से उसकी मारपीट हो गई। घायल सतीश को अंजली जिला अस्पताल ले आई। वहां सतीश की मौत हो गई। इसके बाद अंजली, सतीश के शव को उनके घर के सामने छोड़कर फरार हो गई।

इस संबंध में कैं ट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें