फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन एक्सप्रेस लाइव: जुझरपुर में चाय-नाश्ता, भोपाल में स्वच्छता की अलख जगाई

Mon, 09 Dec 2019 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
अधिवेशन के बाद अब वापस लौट रही ‘यूनियन एक्सप्रेस’ को अमर उजाला लाइव कवर कर रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के 95वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेकर लौट रहे रेलकर्मी सफर का आनंद तो ले ही रहे हैं, सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करने से पीछे नहीं हैं। रविवार को इटारसी के पहले जुझरपुर स्टेशन पर रेलकर्मियों ने चाय-नाश्ता किया फिर भोपाल स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगा रहे सैफुद्दीन फैज की मुहिम का हिस्सा बने। विलंब से चल रही ‘यूनियन एक्सप्रेस’ सोमवार की शाम तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


अधिवेशन के बाद अब वापस लौट रही ‘यूनियन एक्सप्रेस’ को अमर उजाला लाइव कवर कर रहा है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के एसपी सिंह, विनय श्रीवास्तव के साथ ही महामंत्री केएल गुप्ता ने सभी गतिविधियों को साझा किया है। उनके मुताबिक, इटारसी के कुछ पहले जुझरपुर स्टेशन पर ट्रेन एक घंटे से खड़ी थी। तभी नार्दन रेलवे की स्पेशल ट्रेन बगल वाली पटरी पर आ गई, जिसमें सवार शाहजहांपुर शाखा के मंत्री नरेंद्र त्यागी मिलने आए। सभी लोगों ने नाश्ते में चाय के साथ मठरी, पपड़ी, पकौड़ी खाई। थोड़ी ही देर में ट्रेन चल दी। दोपहर करीब 1.30 बजे भोपाल स्टेशन पर ट्रेन रुकी। यहां सभी ने भोजन किया और अपने-अपने कोच में सोने चले गए।

...और जब लिया पर्यावरण संरक्षण की शपथ
एसपी सिंह, विनय श्रीवास्तव और केएल गुप्ता के मुताबिक, भोजन करने के बाद जब वे प्लेटफॉर्म पर टहल रहे थे तो उनकी मुलाकात सैफुद्दीन फैज से हुई। वह स्वयं सफाई करते हुए दूसरों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे थे। उनकी पोशाक और ‘स्वस्थ, स्वच्छ पॉलीथिन मुक्त भारत’ लिखा स्लोगन हर किसी को आकर्षित कर रहा था। हम भी कुछ देर तक उनकी मुहिम का हिस्सा बने। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर ट्रेन से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें