फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण शुरू, मिलेगी जाम से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण शुरू, मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन

गोरखपुर। गोलघर में लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। गोलघर स्थित जलकल परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। यहां एक साथ 400 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। एक साल में इसका निर्माण पूरा हो जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार गोलघर में जाम की समस्या हल करने के लिए जलकल परिसर में जीडीए करीब 29 करोड़ की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण करा रहा है। 4200 वर्ग मीटर में बनने वाली इस पार्किंग में बेसमेंट, ग्राउंड के बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय और उसकी छत पर गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। शुरुआत में इसके निर्माण में काफी दिक्कत आई थी। परिसर में बने आवासों में रह रहे जलकल कर्मचारियों ने विरोध किया था। वहां लगे पेड़ों की कटान पर वन विभाग ने अड़चन लगा दी थी। इन सभी समस्याओं के समाधान के बाद रविवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। 29 करोड़ की लागत से बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग में 21 करोड़ रुपये निर्माण कार्य में खर्च होंगे। आठ करोड़ रुपये बिजली, लिफ्ट आदि पर खर्च किये जाएंगे। जीडीए के अधीक्षण अभियंता आरएस दिवाकर ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण की सारी बाधाओं को दूर करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें