संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार सुबह कल्याणपट्टी निवासी अनिल की पत्नी व बेटे की लाश रविवार की सुबह गांव के समीप ही कुआनो नदी में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवाले अभी इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं।
सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ निकले तो बच्चे का शव कुआनो नदी में बहता देखकर भीड़ जमा हो गई। बच्चे के शव की पहचान के बाद लोगों ने आशंका के आधार पर नदी में उतरकर खोजना शुरू किया तो 26 वर्षीया महिला का भी शव मिला।
धनघटा पुलिस ने मृतका नित्या देवी पत्नी अनिल कुमार व बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनिल रोजगार की तलाश में किसी दूसरे शहर गया हुआ है।