फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरारी बापू‘कभी-कभी अच्छे दिन आने में 70 साल लग जाते हैं’-3

विज्ञापन
चंपा देवी पार्क में राम कथा सुनाते मोरारी बापू।
विज्ञापन
‘कभी-कभी अच्छे दिन आने में 70 साल लग जाते हैं’
विज्ञापन

गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ की पावन धरती पर पहुंचे सुप्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि, कभी-कभी अच्छे दिन आने में 70 साल लग जाते हैं। गोरखपुर के संदर्भ में कहा कि तीस साल पहले गीता वाटिका से जुड़े राधा बाबा ने उन्हें गोरखपुर में रामकथा कहने का आमंत्रण दिया था, मगर उस समय योग नहीं बन सका। असल योग योगीराज में बना है।
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यानाथ के संबोधन के बाद मोरारी बापू ने व्यासपीठ से कथा की शुरूआत की। इसी बीच गोरखपुर में रामकथा का जिक्र भी किया और कहा कि राष्ट्र की सेवा एक सेवक के रूप में दो बाबा कर रहे हैं। पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ। उन्होंने व्यासपीठ से ही प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े बाबा के प्रसंग को भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरारी बापू ने कहा कि 2013 में गुजरात के साबरमती आश्रम में कथा के दौरान वे मानस के साथ महात्मा गांधी को जोड़कर बोल रहे थे। उस वक्त देश के वर्तमान प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर मौजूद थे। तब व्यासपीठ से प्रसंगवश कहा था कि मैं तो बाबा हूं, कुछ भी छोड़ सकता हूं। तब पास ही कुर्सी पर बैठे मोदी ने कहा मैं भी बाबा हूं, कुछ भी छोड़ सकता हूं। एक वो बाबा हैं जो अपने वचन पर अडिग हैं। कभी कभी अच्छे दिन आने में 70 साल लग जाते हैं। दूसरे बाबा योगी आदित्यनाथ हैं जो निजी साधना और राष्ट्र साधना दोनों तन्मयता के साथ कर रहे हैं। जो बड़े होते हैं, वे छोटों को स्नेह कर बड़प्पन जताते हैं। नाथ पंथ का आदेश तोड़ने के बारे में कभी सोच नहीं सकता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें