गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में कथा का आयोजन किया है। कथा वाचक मोरारी बापू को सुनने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई। लोगों ने उन्हें बड़े ही श्रद्धापूर्वक सुना।
इस दौरान मोरारी बापू ने सुशील कुमार पांडेय की दो पुस्तक का विमोचन भी किया। राम कथा में मोरारी बापू ने किष्किंधा कांड सुनाया। किष्किंधा कांड खत्म होने के बाद बापू ने सुंदर कांड का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने गोरख की महिमा के बारे में बताया।