बास्केटबाल के जूनियर वर्ग की विजेता टीम।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
आइसीएसई बोर्ड की बास्केटबॉल जोनल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सीनियर वर्ग में कानपुर दक्षिण व जूनियर वर्ग में मुरादाबाद की टीम विजेता बनी। कानपुर दक्षिण ने सीनियर व जूनियर दोनों वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएफ कमिश्नर विजय विक्रम बहादुर सिंह व विशप डोमनिक कोक्कट ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी।
रविवार को लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर में जूनियर वर्ग में मुरादाबाद व कानपुर दक्षिण के बीच मैच हुआ। रोमांचक मैंच में मुरादाबाद को एक प्वाइंट से जीत मिली। मैच का स्कोर 39-38 रहा। मुरादाबाद की एबी ने 23 बास्केट किए। एबी ने सेमीफाइनल मैच में भी 20 बास्केट कर अपनी प्रतिभा दिखाई। अपेक्षा ने आठ व अंजलि ने छह बास्केट किए। कानपुर दक्षिण की तरफ से वैष्णवी ने सर्वाधिक 12 तथा अनुष्का व नूर ने 9-9 बास्केट किए।
सीनियर वर्ग में कानपुर दक्षिण की टीम शुरू से ही लखनऊ ए पर हावी रही। कानपुर दक्षिण ने फाइनल मैच 43-27 के भारी अंतर से जीत लिया। विजेता टीम की हिमजोत ने 23 बास्केट कर अपने बल पर टीम को खिताब दिलाया। हिमजोत ने सेमीफ ाइनल में आठ बास्केट कर टीम को फ ाइनल में जगह दिलाई थी। सिमरन ने आठ व शिवांगी ने चार बास्केट किए। फादर साबू, फादर बेनी, फादर जोस, फादर मैथ्यू आदि उपस्थित रहे।