फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में देश भर से जुटेंगे नाथ पंथ के योगी 

Thu, 06 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले योग शिविर और शैक्षिक कार्यशाला में देशभर सेनाथ पंथ के योगी हिस्सा लेंगे। भिवानी से बाबा राजनाथ योगी और उड़ीसा से महंत शांतिनाथ की सहमति मिल गई है। 21 से 15 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम के समापन समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा ले सकते हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस कार्यक्रम का महत्व बढ़ गया है। अब लोग नाथ पंथ को नजदीक से जानना और समझना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


गारेखनाथ मंदिर में तीसरी बार होने जा रहे इस आयोजन की खास बात है कि सुबह योग की क्रियाएं सिखाई जाएंगी, जबकि शाम को कार्यशाला में इसके सैद्धांतिक पक्ष को समझाया जाएगा। इस दौरान लोगों को प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। देश भर से आने वाले योग साधक सात दिन मंदिर में रहेंगे। सभी के रहने से लेकर खानपान तक का इंतजाम मंदिर प्रबंधन करेगा। इसमें करीब 150 योग प्रशिक्षक, साधक  हिस्सा ले सकते हैं।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक योग सिखाने के लिए भिवानी से बाबा राजनाथ योगी, उड़ीसा से महंत शांतिनाथ ने आने की सहमति दे दी है। इनके साथ स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षक चंद्रजीत यादव भी योग की क्रियाएं बताएंगे। इसका समापन अंतर योग दिवस (21 जून) पर होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। शिविर और कार्यशाला का उद्घाटन यूपी सरकार के मंत्री या फिर विधानसभा अध्यक्ष कर सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें