फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी की आराधना को पहला स्थान

विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की छात्रा आराधना सिंह को फ्रांस की बहुर
विज्ञापन
एमएमएमयूटी की आराधना को टेक चैलेंज-19 में पहला स्थान
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की छात्रा आराधना सिंह को फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘केपजैमिनी’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी प्रतियोगिता टेक चैलेंज-19 (कैंपस चैलेंज वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार के रूप में आराधना को एक लाख रुपये मिले हैं। प्रतियोगिता में पूरे देश से डेढ़ लाख से ज्यादा प्रतियोगी शामिल हुए थे। आराधना एमएमएमयूटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं।
चार चरणों में हुई प्रतियोगिता के पहले तीन चरण में ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। चौथा और फाइनल चरण पुणे में 31 नवंबर और एक दिसंबर को आयोजित किया गया था। पहले चरण में प्रतियोगियों से कोडिंग, प्रोग्रामिंग दक्षता से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। दूसरे और तीसरे चरण में प्रतियोगियों को ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर के लिए प्रोग्राम, कोड बनाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीन चरणों में से पूरे देश से केवल 50 प्रतियोगी फाइनल के लिए सफल हुए। पुणे में हुई फाइनल प्रतियोगिता में कैंपस चैलेंज वर्ग में आराधना को प्रथम स्थान तथा टेक चैलेंज वर्ग में दूसरा स्थान मिला है। आराधना की इस उपलब्धि पर एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो एसएन सिंह, छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो राकेश कुमार, डॉ संजय मिश्र, सुबोध राय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें