फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद की रंजिश में तेजाब फेंका, महिला समेत चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद की रंजिश में तेजाब फेंका, महिला समेत चार झुलसे
विज्ञापन

गोला (गोरखपुर)। गोला कस्बा के पश्चिमी चौराहे पर भूमि विवाद की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने तेजाब फेंक दिया जिससे महिला समेत चार लोग झुलस गए। सूचना पर आई पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मोतीलाल मौर्या की तहरीर पर कोमल, त्रिलोकी मौर्या, शिवनाथ, रामनाथ, रामजी के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तेजाब फेंकने से मोतीलाल मौर्या (40), सुग्रीव मौर्या (32), जिलेबी देवी (33), अन्नू देवी (30) झुलसी हैं। थाने में दर्ज केस के अनुसार, मोतीलाल मौर्या व कोमल के बीच काफी समय से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला बांसगांव न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उस जमीन पर कोमल पक्ष के लोग निर्माण कार्य कराने लगे जिसका मोतीलाल पक्ष ने विरोध किया तो ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कोमल पक्ष के लोगों ने चौराहे पर स्थित बैट्री की एक दुकान से तेजाब लाकर फेंक दिया। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें