फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यनगर में चला सफाई अभियान

Thu, 02 Jun 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करतीं मेयर डॉ. सत्या पांडेय व अन्य। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
पार्षद राजेश जायसवाल की तालाबंदी की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को आर्यनगर वार्ड 45 में सफाई अभियान चलाया गया। 25-25 सफाई कर्मचारियों को लगाकर सड़कों, नालियों और नालों की सफाई कराई गई। मेयर, नगर आयुक्त और मुख्य सफाई निरीक्षक ने स्वयं पूरे अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आर्यनगर के वार्ड नं. 45 में नालियों और सड़क की सफाई न होने पर पार्षद राजेश जायसवाल ने स्थानीय लोगों के साथ सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को बंधक बना लिया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पार्षद पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने की पार्षद ने कमिश्नर से लेकर नगर आयुक्त तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बृहस्पतिवार को नागरिकों के साथ नगर निगम में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। इस बीच नगर निगम की सफाई टीम वार्ड में पहुंच गई और पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को लगाकर नालियों, सड़कों और नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें