फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप,आठ माह बाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Dec 2019 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, निचलौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बीते 28 फरवरी को किशोरी को तीन आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर अगवा कर उसके साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने आठ माह बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता के परिजन न्याय के लिए पुलिस के समक्ष शिकायती पत्र लेकर गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस द्वारा परिजनों को थाने से भगा दिया गया था। इसके बाद परिजन न्याय के लिए न्यायालय की शरण लिए। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट प्रथम ने 28 जून को स्थानीय पुलिस को आदेश दिया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

इसके बाद भी करीब चार माह तक पुलिस आरोपियों पर मेहरबान बनी रही। बीते नवंबर में कोर्ट द्वारा इस मामले में पुलिस से अनुपालन आख्या की मांग की गई तो पुलिस ने आनन-फानन में 27 नवंबर को दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। कोर्ट द्वारा थाना प्रभारी को आदेश होता है। पीड़िता के साथ न्याय देने में लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
 
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

नौतनवां। क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसकी मां और पिता के खिलाफ मारपीट करने तथा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया।

पुलिस को दिए तहरीर में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक लड़की को 25 नवंबर को बहला फुसलाकर भगाकर ले जा रहा था। शोर करने पर युवक किशोरी का हाथ छोड़कर भाग गया। उसके बाद गांव में प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई जिसमें शादी करने की बात पर सुलह समझौता हुआ। कुछ दिन बाद किशोरी युवक के घर गई तो परिजन मारपीट कर भगा दिए। प्रभारी निरीक्षक परमा शंकर यादव ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी मां और पिता के खिलाफ बृहस्पतिवार को मारने पीटने, दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
------------------
युवती को नेपाल पुलिस को सौंपा
नौतनवां। क्षेत्र के छपवा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने एक नेपाली युवती को कंट्रोल रूम की सूचना पर पकड़ कर थाने लेकर गई। प्रभारी निरीक्षक परमा शंकर यादव ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर युवती को नेपाल पुलिस व महिला संगठन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें