बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि बाल पुष्टाहार के टेंडर और आवंटन में हुई धांधली की जांच शासन स्तर पर चल रही है। इस प्रकरण में कई अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ रही है।Minister, Anupama Jaiswal, cabinet minister, UP government, education minister, शिक्षामंत्री, प्रदेश सरकार, योगी सरकार, अनुपमा जायसवाल, कैबिनेट मंत्री सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, किसी को सरकार नहीं छोड़ेगी। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि सभी स्कूलों में बिजली, कुर्सी और मेज की व्यवस्था की जाएगी।
एक स्कूल के कार्यक्रम में शरीक होने आईं बेसिक शिक्षामंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा देना सरकार की कोशिश है। इसी के क्रम में स्कूलों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति को बॉयोमीट्रिक, रजिस्टर पर शिक्षकों की फोटो लगाने, शिक्षक-छात्र के अनुपात को सही करने की प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में गलत तरीके से हुई नियुक्ति पर गोरखपुर समेत प्रदेश के कई बीएसए पर हुई कार्रवाई को उन्होंने एक संकेत बताते हुए कहा कि इस मामले में जितनी भी शिकायतें मिलेंगी, जांच होगी।
सबकी नेतागीरी बंद हो गई
पढ़ाई की जगह शिक्षकों की राजनीति करने के सवाल पर बेसिक शिक्षामंत्री ने कहा कि सबको समय से रहकर स्कूल में अध्यापन कार्य करना होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि योगी अब सीएम हैं, सबकी नेतागीरी बंद हो गई है।
जुलाई में किताब, ड्रेस बांटने की कोशिश
बेसिक शिक्षामंत्री ने कहा कि जुलाई में सभी स्कूलों में किताब, ड्रेस के साथ इस बार जूता-मोजा बच्चों में बांटने की कोशिश है। इसी को लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रेस का कलर भी बदला जा रहा है।
गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं शिक्षा मंत्री
प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं सेवा पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल भाजपा की प्रदेश महामंत्री भी हैं। वह शनिवार की सुबह आरएसएस के कार्यालय माधव धाम पहुंचीं। वहां संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश खांडेकर और सह प्रांत प्रचारक सुबास से उन्होंने मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा।
अनुपमा जायसवाल विधायक और मंत्री बनने के बाद भी संगठन का कार्य देख रही हैं। जायसवाल शनिवार की सुबह सर्किट हाउस से सीधे आरएसएस कार्यालय माधवधाम पहुंचीं। वहां संघ के पदाधिकारियों प्रांत प्रचारक मुकेश खांडेकर और सह प्रांत प्रचारक सुबास जी ने सरकार के काम-काज की तारीफ की। कहा कि सरकार की हनक दिखने लगी है। अभी मात्र दो माह सरकार के शपथ लिए हुआ है। सरकार समाज के हर वर्ग के हित में बेहतर कार्य करेगी ऐसी उम्मीद सभी को है। मंत्री वहां से गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर में पहुंच कर उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन किए। उसके बाद उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार और संगठन दोनों के समन्वय की बात की। कहा कि वह संगठन की प्रदेश महामंत्री हैं। सरकार और संगठन में ताल-मेल है। हर कार्यकर्ता का सम्मान सरकार करेगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि शीघ्र ही नए प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन होगा। हालांकि, यह भी जोड़ा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, जीतेंद्र वर्मा पल्लू, भानु सिंह, निर्मला द्विवेदी, सबल सिंह सहित अन्य कई लोग थे।