फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल वेलेंनटाइन डे का विरोध करेगा

Fri, 12 Feb 2016 10:28 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महानगर के विहिप कार्यालय पर बैठक कर वेलेंनटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उस दिन पूरे महानगर में भगवा टोली भ्रमण करेगी और भारतीय संस्कृति के विपरीत आचरण करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। किसी को अश्लीलता फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। यह बातें बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपना उत्पाद बेचने के लिए यहां के युवाओं को बर्गला रहीं हैं। दल के कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 14 फरवरी को  कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर जाकर अश्लीलता फैलाने वालों को पकड़ कर पुलिस को सौंपेगे। बैठक में अमरजीत, मुकुंद शुक्ला, रवि दुबे, ओंकार, केशव, विनीत, संदीप, देवनाथ, आलोक राय, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें