श्रीनगर के कुशामो में बृहस्पतिवार की भोर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोरखपुर का जवान शहीद हो गया। सेना के अधिकारियों का फोन आने के बाद झंगहा के गोपलापुर गांव में लोग गमगीन हो गए।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार झंगहा के गोपलापुर गांव के प्रधान नागेंद्र यादव के छोटे भाई श्याम नारायण यादव पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर के कुशामो में थी। बृहस्पतिवार की भोर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
श्रीनगर से सेना के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे नागेंद्र के पास फोन कर श्याम नारायण के शहीद होने की जानकारी दी। देर शाम जम्मू से उनका शव लखनऊ भेज दिया गया। वहां से शुक्रवार को झंगहा स्थित उनके घर लाया जाएगा। श्याम नारायण तीन बच्चों के पिता थे।