फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षयपात्र के मिड-डे-मील में मिला कीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षयपात्र के मिड-डे-मील में मिला कीड़ा
विज्ञापन

गोरखपुर। प्राथमिक विद्यालय तुलसीराम प्रथम में अक्षयपात्र फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले मिड-डे-मील की खीर में शुक्रवार को कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन में शिक्षिकाओं ने बच्चों को जहां खीर खाने से रोककर खीर को फेंक दिया, वहीं इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। विद्यालय के बच्चों का कहना है कि कुछ दिन पहले राजमा और चावल में भी अपशिष्ट पदार्थ मिल चुका है। इसकी शिकायत फाउंडेशन के लोगों से की गई, मगर गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ।
बिछिया स्थित प्राथमिक विद्यालय तुलसीराम प्रथम, द्वितीय और जूनियर में अक्षयपात्रा फाउंडेशन की ओर से अप्रैल से भोजन मुहैया कराया जा रहा है। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थी अंजली, विवेक, विद्या और अभिषेक ने बताया कि कुछ दिन पहले राजमा में भी कीड़ा मिला था। इसकी शिकायत की गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षकों की सूचना पर बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा और मिड-डे-मील के समन्वयक दीपक पटेल को मौके पर जांच के लिए भेजा। दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर शिक्षकों और बच्चों से स्थिति का जायजा लिया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अक्षयपात्र फाउंडेशन से भी जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

गिलास में लेते हैं खीर
अक्षयपात्र की ओर से मिलने वाली खीर को बच्चे गिलास में लेते हैं। ऐसे में किसी कीड़े के होने के बाद भी उसे देख पाना उनके लिए संभव नहीं हैं। फाउंडेशन के नाम और काम को देखते हुए बच्चे आंखें बंद करके उसपर विश्वास कर लेते हैं। ऐसे में इस तरह की शिकायतों पर लगाम लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

शिक्षकों की शिकायत का संज्ञान लेकर दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फाउंडेशन से भी जवाब तलब किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।
- बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें