फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेट्रो निर्माण की कवायद तेज, रूट निरीक्षण की कवायद शुरू

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter/Piyush Goyal
विज्ञापन

 गोरखपुर मेट्रो के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। मेट्रो रूट का निरीक्षण करने के लिए प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार के 30 अगस्त को गोरखपुर आने के पहले 29 को लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) के निदेशक कुमार केशव और मुख्य अभियंता रवि जैन यहां आएंगे। वह यहां लोनिवि और एनएच के अफसरों के साथ मेट्रो रूट का निरीक्षण कर यह देखेंगे कि निर्माणाधीन फोरलेन की वजह से आ रही बाधाओं को कैसे दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन


4100 करोड़ की लागत से दो बोगियों वाली गोरखपुर मेट्रा दो रूट पर दौड़ेगी। इनमें से एक रूट श्याम नगर, बरगदवां, गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, मोहद्दीपुर, एमएमएमयूटी, दिव्य नगर होते हुए सूबा बाजार तक का है। जंगल कौड़िया से मोहद्दीपुर तक फ ोरलेन का भी निर्माण हो रहा है जबकि मोहद्दीपुर से गुरुंग तिराहे तक फ ोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गुरुंग तिराहे से सूबा बाजार तक भी फ ोरलेन का निर्माण चालू है। वहीं मेट्रो के दूसरे रूट पर गुलरिहा से मेडिकल कॉलेज होते हुए असुरन तक भी फोरलेन का निर्माण चल रहा है।

गोरखपुर मेट्रो, पिलर पर दौड़ेगी। पिलर की बुनियाद के लिए करीब छह मीटर की जगह चाहिए जबकि पिलर की चौड़ाई करीब दो मीटर होगी। गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सड़क संकरी होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत वहीं होने का अंदेशा जताया जा रहा है। यहां के अफसरों के साथ एलएमआरसी के निदेशक व मुख्य अभियंता यह देखेंगे कि मेट्रो के पिलर की वजह से फोरलेन का निर्माण कहां-कहां प्रभावित हो रहा और उसे कैसे सुलझाया जा सकता है। 30 को जब प्रमुख सचिव आवास गोरखपुर आएंगे तो वे पहले पूरी स्थिति उनसे साझा करेंगे। इसके बाद प्रमुख सचिव भी दोनों रूट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


हर पिलर के बीच होगी 27 मीटर की दूरी
मेट्रो के प्रत्येक पिलर के बीच करीब 27 मीटर की दूरी प्रस्तावित है। एक पिलर की बुनियाद के लिए करीब 6 से 7 मीटर जमीन खोदी जाएगी। वहीं एक पिलर की चौड़ाई करीब दो मीटर होगी।

दो कॉरिडोर पर 27 स्टेशन से गुजरेगी मेट्रो
श्याम नगर से सूबा बाजार तक 16.95 किमी के लिए प्रस्तावित पहले कॉरिडोर में मेट्रो के 16 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसी तरह गुलरिहा से कचहरी तक 10.46 किमी के दूसरे कॉरिडोर पर 11 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। दोनों कॉरिडोर की क्रासिंग धर्मशाला पर होगी।

मेट्रो रूट एक
श्याम नगर, बरगदवां, शास्त्री नगर, नथमलपुर, गोरखनाथ मंदिर, हजारीपुर, धर्मशाला, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, मोहद्दीपुर, रामगढ़ताल, एम्स, मालवीय नगर, एमएमएमयूटी, दिव्य नगर होते हुए सूबा बाजार तक।

मेट्रो रूट दो
गुलरिहा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, मुगलहां, खजांची बाजार, बशारतपुर, अशोक नगर, विष्णु नगर, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर होते हुए कचहरी चौराहे तक।
मेट्रो रूट पर बन रहे फोरलेन का एलएमआरसी के अफसर पहले ही निरीक्षण कर यह देखेंगे कि मेट्रो और फ ोरलेन के निर्माण का संयोजन कैसे किया जाए कि धन की हानि रोकी जा सके। एलएमआरसी के निदेशक 29 को ही आ जाएंगे जबकि प्रमुख सचिव 30 को गोरखपुर आएंगे।-
विज्ञापन

संजय कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें