फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज में चल रही है दुकान, मौके पर लटका मिला ताला

Sun, 31 Jul 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
दवा
विज्ञापन
गोला इलाके की दवा की दुकानों की रविवार को जांच की गई। सरकार द्वारा भेजी गई लिस्ट के अनुसार गणेश मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंची टीम को दुकान बंद मिली। टीम के मुताबिक सालों से सिर्फ दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जा रहा है, जबकि दुकान चल ही नहीं रही है। उनके लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच टीम ने दो दुकानों से दवा के नमूने लिए। टीम के पहुंचने पर कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि दस दुकानों की लिस्ट आई थी। इनमें गणेश मेडिकल स्टोर नाम की दुकान बंद मिली। देखने से साफ लग रहा है कि दुकान लंबे समय से खुली ही नहीं है। जायसवाल मेडिकल स्टोर संचालक जांच के दौरान क्रय-विक्रय के अभिलेख नहीं दिखा पाए। यहां कैश मेमो भी नहीं मिला, जबकि दवा का भंडारण भी ठीक नहीं पाया गया। अन्य दुकानें बंद होने से टीम को लौटना पड़ा। बृजेश यादव ने बताया कि जांच के दौरान कई कमियां मिली हैं। जांच आख्या को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। दवाओं को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। साथ ही बंद पड़े गणेश मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें