फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा बाल विहार की सभी दुकानों पर छापा, नमूने लिए

Sun, 31 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम मोहद्दीपुर में बेकरी की दुकान पर नमूना लेती हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कई नामचीन होटलों की जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शनिवार को शहर में खान-पान के नामी लोकल ठिकानों पर पहुंची। टीम ने इंदिरा बाल विहार, गोलघर, शास्त्री चौक और मोहद्दीपुर के दर्जन भर रेस्त्रां, काफी शॉप और बेकरी की दुकानों पर छापा मारकर डोसा, कोल्ड कॉफी, पास्ता आदि के नमूने लिए।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में टीम सबसे पहले इंदिरा बाल विहार पहुंची। टीम ने सभी दुकानों की जांच की। इस दौरान सुरभि आइसक्रीम पार्लर से कोल्ड कॉफी, सिंह बर्गर से आलू टिक्की, यादव कुल्फी हाउस से तैयार मिश्रांभू, कृष्णा बर्गर से बादाम मिक्स ड्रिंक, कृष्णा कॉफी सेंटर से चटनी सॉस, रीटा कॉफी सेंटर से ड्राई फ्रूट शरबत, हॉट एन स्पाइसी से डोसा का नमूना लिया। वहीं शास्त्री चौक स्थित सिंह बिरियानी से सॉस, अग्रवाल रेस्त्रां से पका चावल, गोलघर के न्यू मेसिडोज से मटन कोरमा और कॉफी स्टूडियोज से तैयार पास्ता तथा मोहद्दीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित मीरा बेकर्स से नमकीन का नमूना लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में  केएल वर्मा, एनपी सिंह, विजय यादव, वीरेंद्र्र यादव, नरेश तिवारी, प्रतिमा त्रिपाठी, कृष्ण चंद, इंद्रेश, नरेंद्र कुमार, सुचित प्रसाद आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें