फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडेय अध्यक्ष, धमेंद्र उपाध्यक्ष और महेश्वर मंत्री निर्वाचित

Wed, 29 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्‍लब नवनिर्वाचित पदाधिकारी समर्थकों के साथ खुशियां मनाते। - फोटो : rajesh
विज्ञापन
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेसक्लब के चुनाव में मारकंडेय मणि त्रिपाठी अध्यक्ष, महेश्वर मिश्रा मंत्री व धमेंद्र नारायण दूबे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारियों में संयुक्त मंत्री धनेश व पुस्तकालय मंत्री महेंद्र गौड़ निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पर जगदंबा तिवारी और कार्यकारिणी के तीनों सदस्य अनिल गुप्ता, सिराजुद्दीन खान व विजय सिंह पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक हुए चुनाव में 528 सदस्यों में 426 ने मतदान में भाग लिया। देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी बृजेश यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मारकंडेय मणि त्रिपाठी 288 मत हासिल कर विजयी रहे। इस पद में मृत्युंजय शंकर सिन्हा को 70 मत और पंकज श्रीवास्तव 68 मत प्राप्त हुआ। वहीं महामंत्री में महेश्वर मिश्रा ने 228 मत हासिल कर मनोज यादव (198) मत को पराजित किया।

उपाध्यक्ष में धमेंद्र नारायण दूबे 178 मत हासिल कर चुनाव जीते। इस पद में अतुल मुरारी तिवारी को 128 मत, चंदन निषाद को 58 व विनय शर्मा को 62 मत प्राप्त हुए। सबसे जबरदस्त लड़ाई संयुक्त मंत्री पद के लिए हुई। जिसमें धनेश 111 मत हासिल कर विजयी रहे। इस पद में फैयाज अहमद 108 , वनमाली त्रिपाठी 108 और प्रदीप को 60 मत हासिल हुआ। पुस्तकालय मंत्री में महेंद्र गौड़ ने 192 मत हासिल कर सुशील 129, विवेक अस्थाना 103 मत को हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें