फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन में गोरखपुर के मेधावियों का परचम

Fri, 28 Apr 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से आयोजित जेईई मेन का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इसमें गोरखपुर के कई मेधावियों ने सफलता हासिल की है। इस बार जहां कट ऑफ मार्क्स काफी कम रहा, वहीं गोरखपुर के कई विद्यार्थियों ने 200 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में क्वालीफाई करने वाले कई छात्र न सिर्फ देश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे, बल्कि इन लोगों ने देश के 23 आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित जेईई एडवांस में शामिल होने की पात्रता भी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

 
जेईई के इतिहास में पहली बार न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स इतनी कम गई है। विकलांग विद्यार्थियों का तो मात्र एक अंक पर चयन हो गया है। वहीं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का कट ऑफ 81, ओबीसी का 49, अनुसूचित जाति का 32 और अनुसूचित जनजाति का 27 अंक गया है। गोरखपुर के 20 से भी ज्यादा छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। कई छात्र तो पहले प्रयास में ही कामयाब हो गए। गोरखपुर के आसपास के जिलों के भी कई छात्र इसमें सफल हुए हैं। रिजल्ट आने के बाद सभी चयनित छात्रों ने खूब जश्न मनाया। 

गुरुवार को सीबीएसई ने जेईई मेन में सफल छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की। सुबह से ही परीक्षार्थी रिजल्ट को लेकर वेबसाइट खंगालते रहे। देर शाम रिजल्ट आया, लेकिन सर्वर हैंग होने से उन्हें काफी परेशानी हुई। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर छात्र-छात्राओं ने घरवालों के साथ खुशी मनाई। इसके बाद वे विभिन्न कोचिंग संस्थानों में इकट्ठा हुए और एक-दूसरे को बधाई दी। गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


मोमेंटम कोचिंग संस्थान के 428 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस संस्था के कुशाग्र पांडेय ने 249 अंक हासिल किया। आत्मदीप के 162 विद्यार्थी सफल हुए। इसमें अमन कुमार ने 211 अंक हासिल किए। कैटलिस्ट के 367 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें रवि प्रताप सिंह ने 221 अंक हासिल की। गुरुकुल पाठशाला के 56 विद्यार्थियों ने इसमें सफलता हासिल की। आकाश पाठक ने 161 अंक हासिल की। 

जेईई एडवांस के लिए आज से रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन में सफल 2.20 लाख विद्यार्थी देश के 23 आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस में शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये आवेदन दो मई तक होंगे। लेट फीस के साथ 3 और 4 मई को रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जेईई एडवांस 21 मई को होगी। 11 जून को रिजल्ट आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें