फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के सब्जी मंडी में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक

Sun, 06 Jan 2019 09:51 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
mumbai fire pexels - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

रविवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने तक तकरीबन आधा दर्जन से अधिक दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। नकदी समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए। 

विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक 45 लाख से अधिक की क्षति हुई है। प्रशासन आकलन कराने में जुटा है। आग रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चांद आलू कंपनी के पीछे लगी जो हवाओं का साथ तेजी से फैलती गई। आग की तेज लपटे देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। 

देखते ही देखते हमीदुल्लाह सर्वर एंड कंपनी, साहबान ट्रेडर्स, भारत ओनियन सप्लाई, सर्वर एंड कंपनी, अब्दुल सप्लायर एंड कंपनी, सतीश, गुलाम जिलानी एंड ब्रदर्स, फिजा सब्जी कंपनी, भारत सब्जी कंपनी सहित अनेक दुकानों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। 
विज्ञापन


आग बेकाबू होते देख पीएसी के जवान बुला लिए गए। साथ ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग बढ़ती देखकर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने संत कबीरनगर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाईं जिसके बाद मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। डीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम क्षति का आकलन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें