फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान होटल प्रबंधकों से बहस 

Sat, 07 May 2016 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हरिओम नगर चौक पर अतिक्रमण हटवाते नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी । - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
नगर निगम, जीडीए और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। पार्किंग को लेकर होटल शिवाय के प्रबंधकों की अधिकारियों की काफी देर बहस हुई। अतिक्रमण प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ने जीडीए को अवैध पार्किंग को लेकर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शनिवार को तीन विभागों की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। नगर निगम के पास ही एक दुकानदार का पटरी पर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। इसके विरोध में दुकानदार ने वहीं रक धरना देना शुरू कर दिया। नहीं मानने पर 10-15 मिनट बाद पुलिस ने उसे खदेड़ दिया। इसके बाद टीम होटल शिवाय पहुंची।

पार्किंग संबंधी दस्तावेज मांगने होटल प्रबंधकों की अधिकारियों से बहस शुरू हो गई। तकरीबन आधे घंटे तक टीम वहां उलझी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। चेतावनी देने और पार्किंग संबंधी नोटिस जारी करने का निर्देश देने के बाद टीम जिला पंचायत रोड की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


फुटपाथ पर सामान रखे दो दुकानदारों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम आरटीओ, छात्रसंघ चौराहा तक अतिक्रमण हटाते हुए वापस लौट गई। अभियान में सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, जीडीए जेई ज्ञानेश्वर सिंह, ज्ञान पांडेय, अवध किशोर श्रीवास्तव, रामसूचित, अनिल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें