फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसे मेघ, आधे शहर में जलभराव

Sun, 03 Jul 2016 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चेतना तिराहे पर भरा बरसात का पानी। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
रविवार को मेघ जमकर बरसे। आधे शहर में जलभराव हो गया। महेवा स्थित नगर निगम का स्टोर भी नाले के पानी में डूब गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूटर, बाइक के साइलेंसर में पानी घुस जाने से स्टार्ट करने में लोगों को बारिश के मौसम भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन


नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शहर के अधिकांश लोगों को उठाना पड़ रहा है। नालों की अच्छी तरह से सफाई नहीं होने के कारण रविवार को हुई बारिश के चलते गोलघर, बेतियाहाता, हरिओम नगर, जिला पंचायत रोड, चेतना तिराहा, रेती चौक, गीता प्रेस, गोपलापुर शिवमंदिर के पास जल जमाव हो गया। कई जगहों पर लोग साइलेंसर में पानी घुस जाने के कारण स्टार्ट करने में हांफते नजर आए।

शहर को जल जमाव से निजात दिलाने को लेकर नगर निगम कितना संजीदा है इसका अंदाजा दूसरी बार रविवार को लगा। रविवार को हुई एक घंटे की बारिश में निगम का ही महेवा में स्थित स्टोर दो महीने बाद ही नाले के  पानी में डूब गया। स्टोर में कमर तक पानी भर गया। इससे पूर्व भी पांच मई को हल्की बारिश होने पर नगर निगम के स्टोर में पानी भर गया था। जिसके बाद नगर आयुक्त बीएन सिंह ने नाला साफ करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सफाई के नाम पर कोरम अदायगी करके नाला छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम का ट्रांसपोर्टनगर महेवा में स्टोर है। जिसमें सफाई कर्मचारियों के सामान और नगर निगम के ट्रैक्टर खड़े होते हैं। इसके साथ ही शहर में छिड़काव के लिए चूना भी रखा जाता है। स्टोर के बगल में एक नाला है। जिसकी सफाई कब हुई है इसकी जानकारी न तो मोहल्ले वालों को है और न ही नगर निगम के कर्मचारियों को ही है। रविवार दोपहर बाद हुई मुसलाधार बारिश से नाला ओवरफ्लो होने की वजह से नाले का पानी स्टोर में घुस गया। जिसकी वजह से कर्मचारियों को जाने में बहुत परेशानी हुई।

कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सफाई अधिकारियों को दी। इसके बावजूद कोई वहां नहीं पहुंचा। देर शाम तक कमर के बराबर पानी लगा रहा। हालांकि स्टोर में पानी पहली बार नहीं घुसा था। पांच मई को भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी। जिसके बाद नगर आयुक्त ने स्टोर का निरीक्षण किया था और नाला सफाई करने का निर्देश दिया था। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद नाला साफ तो हुआ था लेकिन केवल कोरम अदायगी भर। जिसका नतीजा रविवार को स्टोर में नाले का पानी दूसरी बार भर गया। 
विज्ञापन


शहर में अधिकांश नाला साफ कर लिया गया है। स्टोर के बगल में नाला साफ करने का निर्देश दिया गया था। अगर नाला साफ नहीं हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। 
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें