फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरहद’ तक पहुंचे पर जमीं पर न उतर सके महामहिम

Sat, 02 Jul 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala/file photo
विज्ञापन
अचानक बारिश तेज होने और धुंध गहरा जाने की वजह से प्रदेश के महामहिम राम नाईक गोरखपुर की सीमा में दाखिल होने के बाद भी जमीन पर नहीं उतर सके। करीब 10 मिनट तक गोरखपुर एयरपोर्ट के ऊपर उनका स्टेट प्लेन मंडराता रहा मगर लैंडिंग नहीं हो सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने जब मौसम साफ न होने की सूचना दी तो उनका प्लेन लखनऊ लौट गया। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ को लखनऊ लौटने की सूचना दी जिसके बाद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महंत ने उनके न आने की घोषणा की। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सुबह 10:50 बजे उनका प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने का शेड्यूल था। मगर ठीक उसी समय बारिश तेज होने के साथ ही बादल भी घने हो गए जिसकी वजह से विजिबिलिटी मानक से भी कम हो गई। करीब 11:15 बजे तक भी जब धुंध नहीं कम हुआ तो उन्हें लखनऊ लौटना पड़ा। हालांकि जैसे ही उनका प्लेन लौटा विजिबिलिटी भी सही हो गई। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अपने तय समय 2:15 बजे पहुंची और फिर 2:45 पर दिल्ली के लिए उड़ान भी भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें