फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में चलती बाइक से बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली, सीने को किया छलनी

Mon, 18 Feb 2019 09:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मठिया चौराहे के पास सोमवार की शाम सात बजे के करीब बदमाश ने चलती बाइक से एक शिक्षक को गोली मार दिया। गोली शिक्षक के सीने से नीचे भेंदती हुई आर-पार हो गई। वारदात के बाद बदमाश भाग निकला। 
विज्ञापन


जबकि शिक्षक के साथ मौजूद युवक ने घायलावस्था में उन्हें बाइक से ही जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।


नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मनिया छापर गांव के रहने वाले 27 वर्षीय नित्यानंद तिवारी पुत्र इंद्रासन तिवारी पड़रौना नगर के उदित नारायन इंटर कॉलेज में गणित विषय के वित्त विहीन शिक्षक है। सोमवार की शाम को वह अपने एक साथी के साथ बाइक से दुदही की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन


शाम सात बजे के करीब वे लोग पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मठिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से बिना नंबर की बाइक सवार युवक गुजरा और कुछ दूर आगे जाकर फिर घूम गया। चलती बाइक से बदमाश ने सामने से शिक्षक नित्यानंद तिवारी के सीने में गोली मार दी। 

 

गोली सीने के नीचे से आर-पार होकर बाहर निकल गई। बदमाश वारदात के बाद भाग निकला। घटना के बाद साथी बाइक से ही घायलवस्था में किसी तरह शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

इधर सूचना पर तत्काल रवींद्रगनर चौकी इंचार्ज सदानंद यादव अपने सहयोगी सिपाही के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की देखरेख में डॉक्टरों ने घायल शिक्षक का प्राथमिक उपचार किया और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

चौकी इंचार्ज सदानंद यादव ने बताया कि घायल शिक्षक को साथ लाने वाला युवक काफी घबडाहट में था। उसने अपना नाम मारकंडेय निवासी चौरी टोला थाना नेबुआ नौरंगिया बताया। 

उसने यह भी बताया कि किसी अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने शिक्षक को चलती बाइक से गोली मार दी। जबकि घायल शिक्षक के पिता इंद्रासन तिवारी ने बताया कि उनके बेटे नित्यानंद को किसने गोली मारी और क्यों मारी ,इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है। 
विज्ञापन

घायल बेटे का क्या हाल है ,यह भी पता नहीं है। परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज जाने की बात बताए। पीड़ित पिता बताए कि घायल बेटे की जून में बिहार के सीवान जिला के मैरवा में शादी तय है। 

घायल बेटे से पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी जानकारी हो सकेंगी। जबकि एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि घायल शिक्षक से घटना की जानकारी जुटाने के लिए एक एसआई को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें