फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक को जिस सांप ने काटा, उसी को हाथ से उठाकर पहुंच गया अस्पताल

Tue, 01 Oct 2019 05:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सर्प दंश का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। घटना धनघटा क्षेत्र के डिहवा गांव की है, जहां खेत में फसल देखने गए 34 वर्षीय तौकीर को जहरीले सर्प ने डंस लिया। इसके बाद घबराने या भागने के बजाय युवक ने अपने हाथों से उस सांप को धर दबोचा और उसे लेकर अपने घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


इसके बाद इलाज के लिए तौकीर उसी तरह हाथ में सांप को पकड़ कर सीएचसी मलौली पहुंचा। इस तरह हाथ में सांप लेकर खड़े युवक को देख अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा- तफरी मच गई। घायल अवस्था में भी तौकीर के साहस को देखकर लोग दंग रह गए। बाद में युवक ने लोगों के कहने पर सांप को फिर से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


हालांकि थोड़ी देर में युवक की हालत बिगड़ने लगी तो प्रथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें