शाहपुर की रहने वाली महिला को एक शोहदा परेशान कर रहा है। देह व्यापार करने के लिए वह महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजता है। फोन करके आपत्तिजनक बातें करता है। मंगलवार की रात 9 बजे महिला ने थाने पहुंच तहरीर दी।
सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि 15 दिन से एक युवक उसके मोबाइल पर फोन करता है। पूछने पर बताया कि उसका नाम सुजीत है। वह पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला है। पड़ोस में रहने वालों ने महिला का मोबाइल नंबर शोहदे को दिया है।
आरोप है कि सुजीत मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के साथ ही देह व्यापार करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर बदनामी करने की धमकी दे रहा है। सोमवार को उसने मामले की जानकारी पति को दी। उन्होंने फोन किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।