फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी से शादी रचाने आया दूल्हा और उसका पिता गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2019 05:39 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

किशोरी से शादी रचाने आए दूल्हे और उसके पिता को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खुद किशोरी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीतापुर निवासी रामलखन के बेटे कमलेश की शादी गुआर गांव में मंदिर में होनी थी। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा और उसके पिता गुआर गांव पहुंचे। उसके बाद किशोरी ने सौ नंबर के जरिए पुलिस को सूचना दे दी। किशोरी का कहना था कि उसकी जबरदस्ती शादी कराई जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

थानेदार प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी का पिता गरीब है। उसने अपनी बेटी की शादी तय की थी। किशोरी की सूचना के आधार पर दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें