फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में बनेगी साइबर सिक्योरिटी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में बनेगी साइबर सिक्योरिटी लैब
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में साइबर सिक्योरिटी लैब स्थापित होगी। दो सुपर कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसमें से त्रिवेंद्रम से एक की खरीद हो चुकी है। अगले सत्र से रिसर्च शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से साइबर क्राइम से संबंधित मामलों की जांच पुणे के बजाय गोरखपुर में ही करने की तैयारी है।
एमएमएमयूटी पहले से ही नेशनल साइबर सेफ्टी सिक्योरिटी स्टैंडर्ड का सदस्य है। अब पुणे साइबर सिक्योरिटी से भी समझौता किया गया है। साइबर सिक्योरिटी लैब को लेकर स्टॉलेशन का भी काम हो चुका है। सुपर कंप्यूटर आने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम होगा। इसके लिए दो सुपर कंप्यूटर की डिमांड की गई थी, लेकिन अभी एक ही मिल पाया है। एक सुपर कंप्यूटर की लागत करीब 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन

लैब में पहले विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारियां दी जाएगी। सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस इन साइबर सिक्योरिटी पर आधारित नए रिसर्च किए जाएंगे। इसके बाद साइबर क्राइम के मामलों की जांच की जाएगी। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर केस लिए जाएंगे। इससे फायदा यह होगा कि बड़े साइबर क्राइम के मामलों की जांच बाहर न भेजकर यहां ही आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन

-
कोट
साइबर सिक्योरिटी लैब में जनवरी से शुरू होने वाले सत्र से रिसर्च काम शुरू करने की तैयारी है। दो सुपर कंप्यूटर लगाए जाने हैं, अभी एक ही मिला है। इस लैब से साइबर क्राइम के मामलों में नए रिसर्च होंगे और साइबर क्राइम में पुलिस की भी मदद होगी।
- प्रो. एसएन सिंह, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें