माध्यमिक विद्यालयों की नगर क्षेत्र फुटबॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों (अंडर 19 और अंडर 14) में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। एमपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र की केवल दो ही टीमों ने हिस्सा लिया था।
अंडर 19 वर्ग एमपी और एमजी इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। एमपी ने एमजी को 6-0 से हरा दिया। अभिषेक और रणविजय चौरसिया ने दो-दो, आशीष पासवान और रामकेश यादव ने एक-एक गोल किए। उधर, अंडर 14 आयु वर्ग में एमपी ने एमजी ने 3-0 से हरा दिया। एमपी के लिए करन कुमार ने दो और सुनील भारती ने एक गोल किया। निर्णायक कुर्बान अली रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह ने किया। क्रीड़ा अध्यक्ष कृष्णकांत यादव के अनुसार प्रदर्शन के आधार पर अंडर 19 और अंडर 14 टीम का चयन किया गया है। चुनी गई टीम 24 अगस्त को बापू इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस अवसर पर नर्वदेश्वर शाही, डॉ. संजय सिंह, उमेश प्रताप आदि मौजूद रहे।
अंडर 19 टीम
दीपक निषाद, दुर्गेश यादव, अमरदीप, अल्ताफ, रामकेश, आकाश, रणविजय चौबे, शुभम थापा, अभिषेक, आकाश पासवान और आकाश गौड़ (सभी एमपी), अंशु, रवि यादव और रवि साहनी (एमजी)।
अंडर 14 टीम
विराज पांडेय, बृजेश शाह, अभिजीत गौड़, अभिषेक, करन कुमार, उमेश कुमार, आशीष कुमार पासवान, अभय विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, सुनील भारती, अभिषेक निषाद, अरमान अहमद (सभी एमपी), मृणाल चौरसिया और चट्टान (एमजी)।