महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपोखर के बभन टोला में सोमवार सुबह बिजली के पोल में करंट आने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवासपोखर के बभन टोला निवासी दूधनाथ सिंह (52) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि दूधनाथ सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खेत की तरफ गए थे। इसी बीच रास्ते में वह पोल में उतरे करेंट की चपेट में आ गया।
ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी, तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।