फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 18 Nov 2019 01:13 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपोखर के बभन टोला में सोमवार सुबह बिजली के पोल में करंट आने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवासपोखर के बभन टोला निवासी दूधनाथ सिंह (52) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि दूधनाथ सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खेत की तरफ गए थे। इसी बीच रास्ते में वह पोल में उतरे करेंट की चपेट में आ गया। 

ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी, तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें