फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्यनाथ बने हनुमान, हाथ में राम मंदिर की ‘संजीवनी’

Sat, 09 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ने ईद मिलन समारोह के बाद पोस्टर जारी किया । - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से सांसद आदित्यनाथ को लेकर जारी किए गए पोस्टर पर शहर में चर्चा शुरू हो गई है। मोर्चा के पोस्टर में आदित्यनाथ को हनुमान के रूप में दर्शाया गया है। वह राम मंदिर लेकर उड़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस व एआईएमआईएम के नेता दौड़ लगा रहे हैं। इस तरह के पोस्टर शहर के कई स्थानों पर लगाए गए हैं। उस पर लिखा है कि ‘सारा यूपी डोल रहा है, योगी-योगी बोल रहा है’, 2017 में योगी आएंगे, राम मंदिर बनाएंगे। मुस्लिम समाज मंदिर निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इरफान अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान पोस्टर जारी कर आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की गई। पोस्टर में कहा गया है कि आदित्यनाथ विकास का चेहरा हैं और पांच बार से लगातार सांसद हैं। प्रदेश का हर व्यक्ति विकास चाहता है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज की वजह से जनता परेशान है। इससे आदित्यनाथ ही निजात दिला सकते हैं।

इरफान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुसलमानों को केवल अपना वोट बैंक मानती हैं। उनके विकास पर ध्यान नहीं देतीं पर अब यूपी का मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं आने वाला। 2017 के चुनाव में मुस्लिम समाज विकास के मुद्दे पर आदित्यनाथ के साथ खड़ा होगा। इस मौके पर रियाज अहमद, इमरान अहमद, जावेद अहमद, जयान अहमद, मो. अमीन, नबी हसन, शमीम अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें