मां तुझे प्रणाम की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई झांकियों की रैली में जिला और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग है। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि रैली में सरकारी कामकाज और उपलब्धियों को दर्शाती झांकियां भी हैं। इसके जरिए शहरवासियों को विकास योजनाओं की जानकारी मिलेगी। झंडारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि रैली में पुलिस की झांकी, 20 बाइकर्स, घोड़ा पुलिस और पुलिस बैंड भी शामिल हैं।
ये झांकियां बढ़ाएंगी रौनक
रैली में सरकारी विभाग, स्कूल और सामाजिक संगठनों की झांकियां भी शामिल हैं। अमर उजाला के साथ एबीसी पब्लिक स्कूल, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी, नवल्स एकेडमी फुलवरिया, एमजी इंटर कॉलेज, वनटांगिया गांव, गोंडवाना समाज, पुलिस, पंजाबी समाज, एनसीसी 15वीं बटालियन, मंडलीय कारागार, जिला पंचायती राज विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ, अधीक्षक राजकीय उद्यान, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला मद्यनिषेध कार्यालय, सहायक निदेशक रेशम, प्रधानाचार्य खाद्य प्रसंस्करण राजकीय उद्यान, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय, राजकीय स्पर्श दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज लालडिग्गी आदि शामिल हैं।
ये है रैली का रूट
रैली का रूट इस तरह से है- गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर, विश्वविद्यालय चौराहा, सिटी मॉल, गणेश चौराहा, विजय सिनेमा, अलीनगर चौक, हुमायूंपुर ओवर ब्रिज, हड़हवा फाटक, बशारतपुर रामजानकीनगर रोड, पूर्वांचल मेट्रो, एचएन सिंह चौक, असुरन चौराहा, काली मंदिर गोलघर, गणेश चौराहा, इंदिराबाल बिहार चौक, शास्त्री चौक, प्रेस क्लब, बेतियाहाता चौक, फिराक गोरखपुरी चौराहा, रुस्तमपुर ढाला से देवरिया बाईपास चौराहा।
गोरखपुर में आयोजित अमर उजाला की अभिनव प्रस्तुति में शामिल बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
आप भी सर्वश्रेष्ठ झांकी का चुनाव कर सकते हैं। हर झांकी को एक नंबर दिया जाएगा। कौन सी झांकी सबसे अच्छी है, इसकी रैंकिंग आप ही करेंगे। ग्रेडिंग 10 नंबरों पर होगी। हर झांकी को अलग-अलग नंबर दिए जाएंगे। आप झांकी को 10 में से कितने नंबर देते हैं, यह लिखकर मोबाइल नंबर 7617566160 पर गुरुवार को शाम सात बजे तक व्हाट्सएप पर भेज दें।
झांकियों के परिणाम घोषित करने में आपके नंबरों का भी योगदान रहेगा। अमर उजाला, एक अन्य स्वतंत्र निर्णायक और आप से मिले अंकों के आधार पर ही विजेता झांकियों को चुनाव किया जाएगा। तो फिर आप तैयार रहें, अपनी पसंदीदा झांकी को सबसे ज्यादा नंबर देने के लिए।
ये हैं हमारे सहयोगी
मुख्य प्रायोजक - ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स व पाम पैराडाइज, पावर्ड बाय-आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड।
सह प्रायोजक- मधुसूदन दास पीजी कॉलेज, गुरुकुल पाठशाला, जेपी एजूकेशन एकेडमी, पूर्वांचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, दीपशिखा साड़ी, अन्नपूर्णा चेस्ट केयर, आइआईई आईटी हरिओम नगर, मर्तिया ज्वेल्स, डीपी हीरो, ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स, सिटी बिल्डर्स एंड कोलोनाइजर्स, गर्ग हास्पिटल, शाही ग्लोबल हास्पिटल, एंपायर टाउनशिप एंड डेवलपर्स, डॉक्टरी दुनिया डॉट कॉम, सनलाइन ग्रीन रियल इस्टेट, भूमि शक्ति इंफ्रा एंड डेवलपर्स, राज आई हास्पिटल, एम्स आर्थो क्लीनिक, शुद्ध प्लस पान मसाला, पीसी ज्वेलर्स। वेन्यू पार्टनर होटल क्लार्क्स ग्रैंड और रेडियो पार्टनगर 92.7 बिग एफएम।