देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार द्वारा यदि गरीब लोगों को 100 रुपए भेजा जाता था तो उनके पास सिर्फ 16 रुपए ही पहुंचता था, लेकिन वहीं मोदी सरकार लोगों के खाते में धनराशि भेजकर एक लाख दस हजार करोड़ रुपए का बचत कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का जिक्र करते हुए बताया कि भारत के बारे में कहा कि इस समय देश की अर्थव्यवस्था सबसे अच्छी है।
2014 के पहले भारत की अर्थव्यवस्था का नौवां स्थान था, 2014 के बाद छठवां स्थान था। कुछ माह पूर्व भारत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। 2030- 31 तक धनवान देशों में शामिल अमेरिका, रूस जैसे देश को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। कुछ लोग भारत में दो प्रधानमंत्री की मांग कर रहे हैं, लेकिन कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं, वहीं कांग्रेस राष्ट्र द्रोह को समाप्त करने की बात कर रही हैं, जो देश को बर्दाश्त नहीं है।